• Thu. Feb 5th, 2026

ढालवाला ड्रेन से गंदगी की शिकायत परएसडीएम ने किया चंद्रेश्वरनगर में निरीक्षण

Byadmin

Jan 29, 2026

ऋषिकेश।  ढालवाला ड्रेन (निकास नाली) से गंगा तक पहुंच रही गंदगी की शिकायत पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ चंद्रेश्वर नगर में निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेन की पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। इसमें पानी दूषित नहीं मिला। इसके बावजूद शिकायतकर्ता ने करीब 250 मीटर ड्रेन के खुले हिस्से को ढकने की मांग की। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम योगेश मेहरा, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल जल निगम और सिंचाई विभाग के साथ अधिकारियों के साथ चंद्रेश्वरनगर पहुंचे। उन्होंने ढालवाला ड्रेन के रूप में चंद्रेश्वनगर से होते हुए गंगा में गिर रहे स्रोत के पानी में गंदगी की शिकायत पर निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण में उन्होंने मौके पर ही ड्रेन के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। इसमें रिपोर्ट के आधार पर पानी दूषित नहीं मिला। हालांकि, आसपास क्षेत्र से ड्रेन में गंदगी गिरने से रोकने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कदम उठाने के लिए कहा। निरीक्षण में शिकायतकर्ता ने ड्रेन के खुले हिस्से को लेकर भी आपत्ति जताई। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि ड्रेन के खुले हिस्से में भी किसी न किसी रूप में गंदगी गिर रही है। यह गंगा तक पहुंच रही है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ड्रेन के खुले हिस्से को अति शीघ्र ढकने के लिए निर्माण कार्य के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने आकलन शासन में लंबित होने की जानकारी दी। बताया कि स्वीकृति मिलने ही इस कार्य किया जाएगा। निरीक्षण में जल निगम के अधिशासी अभियंता हरीश बसंल, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुरेंद्र श्रीकोटी और सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि शामिल रहे।

By admin