-11 देश से प्रतिभागी शामिल
नई टिहरी। टिहरी जिले में झील किनारे कोटी कॉलोनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल शुरू हो गया है। विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने फेस्टिवल का शुभारंभ किया। जिसमें 11 देश के 25 विदेशी एक्रो पायलट सहित कुल 57 उत्तराखंड टूरिज्म पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं।
