हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय में 2 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ आज पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपेड के पास लगे लाइटिंग पोल्स पर फ्लैग्स लगाने, हैली लैडिंग हेतु सभी सुरक्षात्मक दृष्टि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विघुत आपूर्ति हेतु सभी व्यवस्थाएं चौक करने तथा बैककृअप प्लान का भी गहनता से परीक्षण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता विघुत को दिये। उन्होंने सेफ हाउस, वीवीआईपी के रूकने हेतु स्थान, कार्यक्रम स्थल, यात्रा मार्ग, अस्थाई चिकित्सालय, एनआईसी कक्ष सहित विभिन्न स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न व्यक्तियों का सत्यापन किया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बच्ची से मारपीट की घटना के बाद जमकर चले लाठी डंडे
हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र में साइकिल से जा रही एक मासूम बच्ची की एक शख्स से अचानक ही टक्कर हो गई। जिससे गुस्साए शख्स ने मासूम बच्ची की गाल पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद निराश होकर मासूम बच्ची वहां से अपने घर चली गई। परिजनों ने जब बच्ची की गाल पर निशान देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक शख्स बच्ची पर थप्पड़ बरसाते हुए नजर आया। जिसके बाद मामला गरमा गया। जहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट होने लगी। मामले में आरोपी को हवालात की सैर करनी पड़ी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में एक मासूम बच्ची साइकिल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद इकराम से मासूम बच्ची की साइकिल टकरा गई। टक्कर लगने के बाद इकराम ने तैश में आकर मासूम बच्ची की गाल पर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मासूम बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट होने लगी।
वहीं, दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से हुई मारपीट की पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मोहम्मद इकराम को मासूम बच्ची की गाल पर थप्पड़ बरसाना इतना भारी पड़ा कि उन्हें हवालात की हवा खानी पड़ी। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने तीनों पर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई की है।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा हरिद्वार प्रशासन
