• Mon. Oct 26th, 2026

नेपाल बॉर्डर पर 18.08 ग्राम स्मैक के साथ इनामी तस्कर गिरफ्तार

Byadmin

Oct 26, 2026

#चंपावत। जिले के बनबसा नेपाल बॉर्डर के पास चंपावत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने जंगल में चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के साथ ही मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम ने नेपाल बॉर्डर के पास जंगल में चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को एसओजी चंपावत की टीम नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805ध्01 के निकट जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में वांछित चल रहे राहुल कुमार को गिरफ्तार किया।

आरोपी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चंपावत का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। पूछताछ में आरोपी ने नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त की गई थी, जिसे लेकर वह वापस नेपाल जा रहा था। चंपावत पुलिस के अनुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By admin