• Tue. Mar 24th, 2026

चौरलेख इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण  

Byadmin

Dec 25, 2025

हल्द्वानी।  धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख में नवनिर्मित भवन का बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि विद्यालय के पास कक्षा कक्ष नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते 70 लाख रुपए से स्वीकृत कराकर भवन निर्माण किया गया। इससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज और हाई स्कूल के भवनों का निर्माण किया जा रहा है।

By admin