• Mon. Sep 21st, 2026

कोटी कनासर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Byadmin

Dec 25, 2025

-19 शिकायतें दर्ज  
-विकासनगर।  सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकार की विशेष पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत मंगलवार को कोटी कनासर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिजली, सड़क, पानी और राजस्व संबंधी 19 शिकायतें पहुंची। जिसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश एसडीएम प्रेमलाल ने दिए।

By admin