• Fri. Feb 6th, 2026

इंडियन आयल कारपोरेशन ने मेगा हेल्थ कैम्प लगाया

Byadmin

Dec 11, 2025

-निशुल्क परामर्श व दवाइयों का किया वितरण
-इण्डियन आयल के हेल्थ चेकअप कैम्प में जांच कराते ग्रामीण।
हरिद्वार।
इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन रुड$की प्रभाग के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार द्वारा ग्राम मुंडाखेड$ा कलां लक्सर में एक मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में ी प्रसूति रोग, दंत रोग, बाल रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों का चेकअप किया व मुफ्त दवा वितरण किया गया। इंडियन आयल कारपोरेशन पाइपलाइन प्रभाग लंढौरा स्टेशन के मुख्य परिचालन प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार बताया कि इंडियन ऑयल विभिन्न परियोजनाओं द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करता है इसी क्रम में पिछले एक वर्ष के लिये इंडियन ऑयल द्वारा प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सेवा वाहन का परिचालन किया गया है, जो कि अभी पाइपलाइन क्षेत्र के रुड़की व लक्सर क्षेत्र के 1 गांवों के लिए किया गया है। जिससे पाइपलाइन क्षेत्र के ग्रामीण वासियों को अपने प्राथमिक उपचार हेतु कहीं दूर नही जाना पड$ता उन्हें गांव में ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो जाता है। ग्राम प्रधान ग्राम मुंडाखेडा कला जुल्फिकार द्वारा बताया गया कि पूर्व में गांव की जनता को अपने प्राथमिक उपचार हेतु भी गांव से दूर अपने खुद के साधनों द्वारा जाना पड़ता था। इंडियन ऑयल की उक्त परियोजना द्वारा ग्रामीणों अपने स्वास्थ्य उपचार हेतु बहुत लाभ मिल रहा है। इंडियन आयल कारपोरेशन के प्रबंधक शुभम गुप्ता ने कहा कि गांव के ग्रामीणों द्वारा ही कारपोरेशन से एक एेसी परियोजना चलाने के लिए अनुरोध किया गया था। जिससे उन्हें अपने गांव में ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की अध्यक्षा कनिका शर्मा, यशदीप, कामेंद्र आदि ने सहयोग दिया।

By admin