• Fri. Feb 6th, 2026

सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए: डीएम

Byadmin

Dec 10, 2025

-सफ ाई अभियान चलाते नागरिक।
हरिद्वार।
धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर उतरकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करते हुए अपने क्षेत्रों को साफ एवं स्वच्छ बनाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में 2१वें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान। जल संस्थान अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया है कि जनपद में आज वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें पेयजल योजनाओं की परिसर कि सफाई जिसमें खेड$ी मुबारकपुर, मुंडाखेड$ा कलां की साफ सफाई के साथ ही लाड$पुर खुर्द ट्यूबवेल की सफाई कराई गई। अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि कार्यालय के साथ ही हरिद्वार मुख्य मार्गो की भी सफाई की गई। डीआे पीआरडी ने अवगत कराया है कि लोक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के तत्वाधान में नारसन ब्लाक, खानपुर क्षेत्रांतर्गत के साथ ही इस्माइलपुर उसपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई अभियान चलाया गया। बीडीआे लक्सर परवीन भट्ट ने अवगत कराया है कि इस्माइलपुर में आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई कराई गई। बीडीओ सुमन कुटियाल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत बेलडा विकासखंड रुड़की में साफ सफाई कार्य किया गया साथ ही जनपद के कई कार्यालयों एवं परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने अवगत कराया ही कि जनपद में देशी विदेशी दुकानों के आस पास सफाई कार्य किया गया। होम्योपैथी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आज होम्योपैथी विभाग द्वारा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खानों, नारसन ब्लाक, भगवानपुर, झबरेड़ा एवं हरिद्वार जिला चिकित्सालय में भी सफाई कार्य किया गया। बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया ही कि बीएचईएल टाउनशिप एवं सेक्टर 2 बैरियर नंबर 03 के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है, जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरन्तर मानिटरिंग कर रहे है।

By admin