दिनांक : 29 सितंबर 2025
हरिद्वार
आज हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिनिधि मंडल एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने हरिद्वार के रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधायक जी से संगठन की गतिविधियों, कार्ययोजना और सामाजिक अभियानों पर चर्चा हुई। विधायक जी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
भेंट में उपस्थित पदाधिकारियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया तथा संगठन के उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी भी दी।
प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी, विक्रांत शर्मा जी, प्रदेश संगठन महामंत्री सौरभ शर्मा, प्रदेश महामंत्री रोहित गुप्ता, प्रदेश संयोजक गौरव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र जौहरी, कार्यकारिणी सदस्य कपिल, सुभाष, आशु, अवनीश के साथ हरिद्वार जिला अध्यक्ष युवा नीलू चौहान और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।