🚩 हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, उत्तराखंड में एक और ऐतिहासिक क्षण 🚩
दिनांक 19 सितंबर 2025 को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने इंडिया टेंपल, हरिद्वार में जाकर युवराज स्वामी दामोदरचार्य जी (पीठाधीश्वर आचार्य बेला) से भेंट की।
👉 संगठन की ओर से उन्हें ससम्मान पुष्पमाला अर्पित की गई और संगठन का संकल्प एवं उद्देश्य पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
👉 इस अवसर पर स्वामी जी को प्रदेश संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया और औपचारिक पत्र देकर संगठन की ओर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
👉 बैठक में आपदा प्रबंधन, हिंदू मंदिरों के उत्थान एवं संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
🌟 इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी विजेंद्र सिंह, विक्रांत शर्मा, गौरव शर्मा, देवेंद्र जौहरी, जितिन माथुर, भोला कश्यप, सौरभ शर्मा, जतिन शर्मा, बलवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी जी के संरक्षण और मार्गदर्शन से संगठन का कार्य और अधिक सशक्त होगा।