• Fri. Feb 6th, 2026

उपचुनाव में धामी के विपक्ष में कांग्रेस से निर्मला गहतोडी

Byadmin

May 7, 2022

देहरादून ( जतिन शर्मा ) ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल बाळकृष्ण वासनिक ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उत्तराखंड उपचुनावों में निर्मला गहतोडी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विपक्ष में जिला चंपावत से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नियुक्त किया है । यह निर्णय बहुत लंबे समय बाद लिया गया । इससे पूर्व पार्टी में काफी कशमकश चल रही थी । चंपावत में उपचुनाव 31 मई को होना है इसकी गजट अधिसूचना 4 मई को जारी कर दी गई है । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का मानना है की महिला एवं जातीय समीकरण के आधार पर निर्मला गहतोड़ी उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं ।

By admin