• Mon. Mar 23rd, 2026

उतर प्रदेश चुनाव : योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव, केशव प्रसाद की सीट का भी ऐलान

Byadmin

Jan 15, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। वहीं बीजेपी ने भी आज अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। साथ ही आज सीएम और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सीट भी घोषित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से एवं केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया है ।

By admin