हरिद्वार (उत्तराखंड) में कोरोना संकट की वजह से किए गए लाॅकडाउन में गरीब, असहायों की मदद के लिए भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति का अभियान लगातार जारी है।
लाॅकडाउन होने के तुरंत बाद शुरू किए गए अभियान के तहत समिति के स्वयंसेवी प्रतिदिन पूरे शहर में गरीब, मजदूरों को दोपहर व रात का भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। तथा समिति की स्वमसेवी महिलाओं द्वारा तैयार किये गये मास्क जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वितरित किये जा रहे है समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि लाॅकडाउन की वजह से काम बंद होने से गरीब मजदूरों के सामने परिवार का भरणपोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऐसे में समिति ने उनकी मदद करने के लिए मुहिम शुरू की है। पिछले 14 दिन से रोजाना गरीबों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंदों को राशन भी दिया जा रहा है। गरीबों तक मदद पहुंचाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
प्रत्येक टीम को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। टीम के सदस्य पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए गरीब जरूरतमंदों को भोजन व राशन उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति का यह अभियान लाॅकडाउन रहने तक जारी रहेगा। समिति की प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि समिति प्रशासन के सहयोग से भी पीड़ितों की मदद कर रहा है। प्रशासन से प्राप्त होने वाली सूचना पर भी गरीबों को भोजन व राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद के इस पुनीत कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस कार्य मे कोमल कौर, कु. सलोनी, अंजली, हीरा सिंह , रामेश्वर कुमार सहित टीम के सभी सदस्य निरंतर सहयोग कर रहे हैं।