#चमोली। गुरूवार रात जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा है।
युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।शुरुआती जांच में विवाद के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के असली कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिल्हाल इस मामले में पुलिस का सारा जोर आरोपी को पकड़ने में है।
