• Sun. Sep 27th, 2026

रामनगर में देर रात सड़क पर दिखा गुलदारों का कुनबा

Byadmin

Sep 27, 2026

-दहशत
#रामनगर। शनिवार देर रात आबादी क्षेत्र भवानीपुर पंजाबी में गुलदारों का कुनबा सड़क पर आ गया और काफी देर तक मंडराता रहा। उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने गुलदारों के कुनबे का वीडियो बनाया। ऐसे में रात में पैदल राहगीर व बाइक सवारों के लिए खतरा बना हुआ है। जिससे पूरे इलाके के लोगों में माथे पर चिंता की लकीरें फूट गयी है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेंज में भवानीपुर पंजाबी में पिछले कुछ दिनों से खेत व झाड़ियों में गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। विभाग ने एक माह पहले दो पिंजरा भी वहां लगाए थे। जिसमें एक गुलदार भी कैद हुआ था। जबकि एक पिंजरा गांव में लगा हुआ है। इसके बाद भी रविवार की तड़के गुलदारों का कुनबा सड़क पर आ गया।वनाधिकारियों के मुताबिक एक मादा व एक नर गुलदार के अलावा उनके दो बच्चे भी नजर आ रहे हैं। जिनकी उम्र करीब डेढ़ साल प्रतीत हो रही है

। वाहन चालकों ने रात में सड़क पर गुलदार देखे तो उनकी वीडियो बनाई। गुलदार भी वाहन की लाइट को देखकर आसपास ही मंडरा रहे हैं। गुलदार के बच्चे सड़क पर खेलते नजर आ रहे हैं।आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि भवानीपुर पंजाबी क्षेत्र में दो बड़े गुलदार व उनके दो बच्चे देखे गए हैं। उस क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। एक और पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

By admin