• Wed. Sep 23rd, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में कोर्ट की उपरी मंजिल से गिरी महिला

Byadmin

Sep 23, 2026

#देहरादून। देहरादून में बुधवार सुबह एक महिला कचहरी परिसर में संदिग्ध परिस्थतियों में कोर्ट की उपरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला का नाम मीनाक्षी बताया जा रहा है। पहले ये मामला आत्महत्या के प्रयास का बताया जा रहा था।

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार महिला का ब्श्रड कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा है। बुधवार को महिला को देहरादून कोर्ट परिसर में पहुंची। इसके बाद वो फर्स्ट फ्लोर पर चली गई, जहां से वो अचानक गिर गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में महिला को दून हॉस्पिटल लेकर गई, जहां महिला का उपचार चल रहा है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास की है।

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी देहरादून के विजयनगर की रहने वाली है, जिसका अपने पति से एक विवाद चल रहा है। उसी मामले की सुनवाई के लिए वह बुधवार फैमिली कोर्ट में आई थी। सुनवाई के बाद महिला का पति कोर्ट से बाहर जा चुका था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में फैमिली कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे जा गिरी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत दून हॉस्पिटल लेकर गई। फिलहाल महिला का इलाज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चल रहा है और महिला का दाहिने हाथ टूटा है। पहले ये मामला आत्महत्या की कोशिश का बताया जा रहा था।

By admin