• Wed. Sep 9th, 2026

एडवोकेट वसीम अहमद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग क प्रदेश महासचिव मनोनीत

Byadmin

Sep 8, 2026

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में एडवोकेट वसीम अहमद को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है।
इस पर खुशी जाहिर करते हुए उनके सहयोगी मनोज रावत ने कहा कि कांग्रेस में वसीम अहमद की यह पदोन्नति निश्चित रूप से उनके संघर्षमय राजनीतिक सफर, संगठनात्मक निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का सुफल है।
उन्हांेने कहा कि एडवोकेट वसीम अहमद का व्यक्तित्व अनुशासन, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। एक अधिवक्ता होने के नाते उन्होंने न केवल कानून के क्षेत्र में न्याय और सत्य की पैरवी की है, बल्कि राजनीतिक जीवन में भी उन्होंने हमेशा आम जनमानस, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज को मुखरता से उठाने का कार्य किया है।
उनका यह गुण ही उन्हें भीड़ से अलग करता है। वे सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए भी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और नेतृत्व क्षमता ही वे गुण हैं, जिन्होंने आज उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के योग्य बनाया है।
कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की भूमिका सदैव समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सामाजिक-आर्थिक न्याय दिलाने में अग्रणी रही है। इस मामले में उनके सहयोगियों ने कहा कि उन्हे पूर्ण विश्वास है कि वसीम अहमद अपने अनुभव और प्रतिबद्धता से इस दायित्व को बखूबी निभाएंगे।

By admin