• Wed. Aug 12th, 2026

कांवड मेले के आखिरी दिन धर्मनगरी में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़

Byadmin

Aug 11, 2026

हरिद्वार। सोमवार को कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने अपने गंतव्यों की ओर लगातार आगे बढ़े। सुबह से ही हरिद्वार के सभी रास्तों कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की भीड़ दिखाई दिए। हाईवे से लेकर आंतरिक सड़कों पर भारी भीड़ जमा रही।
सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हुई और बारिश के बीच भी कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ और कई कांवड़िए भीगते हुए अपनी यात्रा पूरी करने के लिए आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ मेले के आखिरी चरण में डाक कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला जारी रहा। दोपहिया वाहनों से भी कांवड़िए गंतव्य की ओर रवाना हुए। हरिद्वार नजीबाबाद, हरिद्वार दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर कांवड़ वाहनों की भीड़ बनी रही। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए रही।
वहीं सावन का दूसरे सोमवार को हरिद्वार के प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरकी पैड़ी से लेकर कनखल दक्ष मंदिर, बिलकेश्वर मंदिर और अन्य सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि और मंगल की कामना की.कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन हरिद्वार का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।
जगह जगह बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद शिवभक्तों के कदम नहीं रोक पाई। गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगातार आगे बढ़ते चले गए।

By admin