• Fri. Jul 31st, 2026

गंगा की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी

Byadmin

Jul 31, 2026

गंगा में कचरा डालना बंद करें: अम्बरीष

हरिद्वार  गंगा समग्र के तत्वावधान में हरिद्वार स्थित गोविंद घाट पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष के हरिद्वार आगमन के उपलक्ष्य में घाट स्वच्छता अभियान एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में तरुण सिरोही ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने घाट एवं गंगा तट पर फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ गंगा की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीष ने गंगा तट पर पड़े गंदे कपड़ों, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को देखकर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “माँ गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। उन्हें प्रदूषित करना हमारी संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अन्याय है।”

अम्बरीष ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि गंगा में पुराने कपड़े, प्लास्टिक, पूजा सामग्री या किसी भी प्रकार का कचरा न डालें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। समाज सेवक दिनेश मलिक ने कहा कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही गंगा को निर्मल और अविरल बनाए रखने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रांत प्रमुख रेशू चौधरी के साथ सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं जनजागरण के लिए निरंतर अभियान चलाने का संकल्प लिया। ताकि गंगा संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँच सके।

कार्यक्रम में तरुण सिरोही, सुधीर बालियान, अमित तिवारी, शुभम, दीपक, अंकित, आकाश, प्रमोद कुमार, अभिषेक, ऋषभ, राधे कृष्ण शर्मा, गजेंद्र चौहान, सतीश पाल, पवन पाल, तेज पाल, राकेश ठाकुर, गोपाल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

By admin