- प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर ग्रीनमैन बघेल द्वारा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय वृक्ष बरगद रोपण करने हेतु की गई माँग
- ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय वृक्ष बरगद रोपण से ही आयेगी ‘बरगद क्रांति’ – हरितऋषि डॉ0 विजयपाल बघेल
हरिद्वार।“जनक्रांति से हरितक्रांति” लाने हेतु भारतीय वृक्ष न्यास (Tree Trust of India) हर संभव प्रयास करके प्रकृति संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति समर्पित होने के साथ अपने पांच सूत्रीय “सचल हरित सत्याग्रह” के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तापमान में निरन्तर वृद्धि की गम्भीर होती समस्या के व्यवहारिक समाधान हेतु अनवरत प्रयत्नशील है। भारतीय संस्कृति की मूल भावना राष्ट्रीयता और प्रकृति संरक्षण के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर “हरित सत्याग्रह” के पांचवें सूत्र राष्ट्रीय ध्वजारोहण के समानांतर दिल्ली लाल किले की प्राचीर पर ‘राष्ट्रीय वृक्ष बरगद’ का स्वयं रोपण कर पूरे देश में ध्वजारोहण के साथ ‘बरगद रोपण’ अनिवार्य करने का प्रेरणादायक संदेश अपने राष्ट्र के नाम दिए जाने वाले संबोधन करने के लिए भारतीय वृक्ष न्यास (Tree Trust of India) के अध्यक्ष हरितऋषि डॉ0 विजयपाल बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया है ताकि राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत होकर हर देशवासी ‘एक पेड़ भारत माता के नाम’ रोपित करने हेतु प्रेरित हो सके।
‘हरित सत्याग्रह’ के मुख्य संयोजक ग्रीनमैन बघेल ने कहा कि वर्तमान की सबसे ज्वलंत समस्या पर्यावरण असंतुलन के निदान में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय वृक्ष बरगद रोपण करके ही “हरित भारत-हर्षित भारत” के सूत्रवाक्य को चरितार्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है साथ ही राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पौधारोपण करने वाला नवाचारी प्रयोग राष्ट्रभक्ति की आत्मीय प्रेरणा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने ‘हरित सत्याग्रह’ के पांचवें मंत्र को अपने राष्ट्र के नाम संबोधित “राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय वृक्ष बरगद रोपण” करने वाले संदेश को देशभर में व्यापक प्रचार प्रसार करने की मांग की ताकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर होने वाले अधिकाधिक ध्वजारोहण स्थलों पर ‘राष्ट्रीय वृक्ष बरगद’ का रोपण कर “बरगद क्रांति” का अलख जगाया जा सके।
