• Fri. Jun 26th, 2026

अतिवृष्टि ने नारायणबगड़ में मचाई भारी तबाही

Byadmin

Jun 26, 2026

चमोली।  देर रात हुई भारी बारिश ने विकासखंड नारायणबगड़ के मुख्य बाजार में भारी तबाही मचा दी है। अतिवृष्टि के चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर बाजार क्षेत्र में आ गए। इससे कई दुकानों के अंदर मलबा भर गया। सड़क पर खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित हो गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
बारिश के कारण राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ परिसर में भी भारी मात्रा में मलबा घुस गया। इससे विद्यालय परिसर को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को रातभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सीमा सड़क संगठन को तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू करने तथा राजकीय इंटर कॉलेज और प्रभावित दुकानदारों के परिसरों से भी मलबा साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुएरू विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित दुकानदारों और क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. प्रशासन की टीमें भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश ने खतरे की घंटी बजा दी है। थराली विधानसभा क्षेत्र के नारायणबगड़ में देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। कई वाहन मलबे की चपेट में आ गए, स्कूल और दुकानों में भी मलबा घुस गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और बीआरओ ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।

By admin