• Sat. Feb 28th, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Byadmin

Feb 28, 2026

्रहरिद्वार। नाबालिग का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 20 फरवरी को मितौली उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आये आरोपी सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

By admin