• Tue. Feb 24th, 2026

गांव में दहशत का कारण बना गुलदार पिंजरे में कैद

Byadmin

Feb 24, 2026

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना गुलदार आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों के अनुसार बीते कुछ दिनों से गुलदार गांव के आसपास मंडरा रहा था और कई बार आबादी के नजदीक दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उसने कुछ बकरियों को भी अपना शिकार बनाया था। जिससे पशुपालकों में खासा डर बना हुआ था। गुलदार के सक्रिय होने के कारण लोग घर से बाहर निकलन में असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद इसकी शिकायत वन विभाग से की गयी। मामल संज्ञान में आने के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी गंगा शरण ने बताया कि मंगलवार की सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक लगभग दो वर्षीय मादा गुलदार फंस गया। प्राथमिक जांच में गुलदार स्वस्थ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और भीड़ को पिंजरे से दूर रहने की हिदायत दी। रेंज अधिकारी ने कहा कि पकड़े गए गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। जहां उसकी स्वास्थ्य जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

By admin