• Fri. Feb 13th, 2026

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1755 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित*

Byadmin

Feb 13, 2026

-जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 410 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
-जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 2165 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
-जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 65 शिकायतें
-जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 36 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
-जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के विकास खण्ड भगवानपुर के न्याय पंचायत में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।
-उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी  की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत भलस्वागाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया
हरिद्वार 13 फरवरी 2026
        उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत भलस्वागाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1755 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 410 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2165 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।
         आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 65 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 36 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति  ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
              उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 65 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
        इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।
           इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा देवी सिंह राणा,पूर्व सलाहकार सीएम नरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी,मंडल अध्यक्ष विराट गोयल,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

By admin