• Fri. Feb 6th, 2026

2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी कांग्रेस: हीरा बिष्ट

Byadmin

Jan 24, 2026

ऋषिकेश।  पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। 2027 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को अभी से सक्रिय होना होगा। कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय पार्टी की गतिविधियों और जनसंपर्क का प्रमुख केंद्र बनेगा। शुक्रवार को वसंत पंचमी पर डोईवाला में नगर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और 2027 का चुनाव बदलाव का आधार बनेगा। कांग्रेस जनसमर्थन के बल पर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सेतु का काम करेगा। 2027 के चुनाव में युवा और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि नगर कांग्रेस कार्यालय संगठन की गतिविधियों का मजबूत आधार बनेगा। मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, सागर मनवाल, हेमा पुरोहित, सुनील प्रधान, लक्ष्मण बिष्ट, मनोज नौटियाल, राहुल खरोला, संजीव भट्ट, ताजबर सिंह नेगी, शार्दुल नेगी, अमित सैनी, प्रवीण सैनी, बालेंद्र सजवान, कीर्ति नेगी, चंद्रप्रकाश, मनोज नेगी, आशीष, शैलेन्द्र नेगी आदि रहे।

By admin