रुड़की। भगवानपुर तहसील सभागार में तहसील दिवस में 35 ग्रामीणों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें से 11 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें जमीन की पैमाइश संबंधी शामिल थी। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने सबसे पहले उन्होंने पिछली तहसील दिवस की शिकायतों की समीक्षा की।
