• Fri. Feb 6th, 2026

जसपुर पहुंचे व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर गिनाई समस्यायें

Byadmin

Dec 29, 2025

काशीपुर।   प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। रविवार को व्यापार मंडल हरिओम सिंह के बाजार स्थित कार्यालय पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाघ्यक्ष व्यापारी एवं नागरिकों के हित में किए गए कार्यों का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकारिणी की सराहना की। उन्होंने व्यापार मंडल के सामने आने वाली परेशानियों समेत जीएसटी, इनकम टैक्स, खाद्य विभाग के मामलों का निराकरण कराने का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह एवं कार्यकारिणी ने आभार जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया। यहां प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल, संजय गोयल, राजाराम राजपूत, तरुण बंसल, सतीश कुमार, अंकुर बंसल, त्रिलोक अरोरा, अर्पित रस्तोगी, विमल अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, मनोज ठाकुर, रंजीत चौधरी, जसविंदर सिंह, नीरज कुमार, रोशन लाल, अवलोक कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार रहे।

By admin