• Fri. May 8th, 2026

विधायक तिवारी ने किया पदक विजेताओं का सम्मान

Byadmin

Dec 27, 2025

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के पदक विजेताओं का स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने सम्मान किया। उन्होंने रजनी नेगी के स्वर्ण और माही बिष्ट के रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में भी आगे आने की अपील की। इस दौरान कोच यशपाल भट्ट का भी माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया।

By admin