• Fri. Feb 6th, 2026

शहीद ऊधम सिंह जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Byadmin

Dec 27, 2025

रुद्रपुर। महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय तथा डॉ. बलवीर सिंह ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह सहित देश के सभी वीर शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश व समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे।

By admin