• Fri. Feb 6th, 2026

कांग्रेस ने किया हिंडोलाखाल में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Byadmin

Dec 19, 2025

नई टिहरी।  मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साथ ही पुतला दहन भी किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार का यह निर्णय रोजगार के अधिकार कानून को कमजोर करने का है। भारत के लोक कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम व उनके मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है। मनरेगा योजना यूपीए सरकार द्वारा बनाई गई एक ऐसी योजना थी, जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को एक साल में 100 दिन का गारंटी रोजगार मिलता था। पिछले कुछ वर्षों से मनरेगा को खत्म करने की साजिश केंद्र सरकार द्वारा की जाती रही है। तीन-तीन साल से ग्राम सभाओं में मनरेगा के मैट्रियल का पैसा केंद्र सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो का वादा था। भाजपा सरकार द्वारा नया बिल तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में करने वालों में कांग्रेस के उत्तम सिंह असवाल, शशि प्रकाश भट्ट, मकान सिंह चौहान, डॉ जितेंद्र उनियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, केशवानंद तिवारी, गणेश झिल्डियाल, सुभाष लिंगवाल, गिरीश कुमार, मंगल सिंह रौथाण, उमेद सिंह, चंदन दास, नाम दास, मनवीर चंद,सुशील दास, डॉ सोहन सिंह,प्रताप चौहान, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

By admin