• Mon. Sep 21st, 2026

प्रेस क्लब अध्यक्ष् कण्डारी का हालचाल पूछने सीएम पहुँचे दून अस्पताल

Byadmin

Dec 12, 2025

देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कंडारी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से श्री कंडारी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को मरीजों के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

By admin