हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी पलक कंसल को शोध के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य के लिए विगत दिनों देहरादून में यूकोस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यंग वूमेन साइंटिस्ट एक्सीलेंस अवार्ड 2२५ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया।
विदित हो कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर ‘यूकोस्ट’ द्वारा उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पलक कंसल कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में रसायन विज्ञान विभाग की डा. आभा शुक्ला के निर्देशन में शोधार्थी के रूप में शोध कार्य कर रही है। पलक कंसल को इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा व कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए अन्य शोधार्थियों से इससे प्रेरणा लेते हुए अपने शोध कार्य को पूर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम शोध के क्षेत्र में गौरवान्वित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल परिसर की प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा, विभागाध्यक्ष प्रो. अंजली गोयल तथा विभिन्न शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
रसायन शोधार्थी पलक को मिला यंग वुमैन साइंटिस्ट एक्सीलेंस एवार्ड
