• Mon. Mar 23rd, 2026

सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाते जिलाधिकारी।

Byadmin

Dec 2, 2025

हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र में क्रिबी चौक एवं राजा बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्रान्तर्गत साफ सफाई अभियान को हरी झंडी दिखाकर सफाई कार्य का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने सिडकुल इंडस्ट्रियल क्षेत्र के आरएम कमल काफल्टिया, केडी शर्मा(जीएम) एचपी नौटियाल को निर्देश दिए हैं कि इंडस्ट्रियल एरिया में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले अपशिष्ट एवं कूड$ा कचरा का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी से अपनी अपनी फैक्ट्री में साफ सफाई का विशेष सफाई ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने का लक्ष्य है इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर के डी शर्मा, आरएम सिडकुल एवं एचपी नौटियाल ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया।

By admin