• Fri. Feb 6th, 2026

चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल।

Byadmin

Dec 2, 2025

हरिद्वार।
चार दिवसीय 2१वीं प्रादेशिक जनपदीय वाहिनी पुलिस वालीबाल सेपक टाकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइन रोशनाबाद में बैंड की धुन के मय मुख्यअतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व आयोजन सचिव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र ङ्क्षसह डोबाल व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि को मोमैन्टो भेंट कर उनकी उपस्थित के लिए आभार व्यक्त किया।
जनपद वाहिनी की टीमों ने मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी तत्पचात मेजबान टीम के कैप्टन ने सभी खिलाडि$यों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडि$यों को संबोधन करते हुए खेल का जीवन में विशेष महत्व बताते हुए सभी खिलाडि$यों को सच्ची खेल भावना प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सभी खिलाडि$यों को बधाई दी गई।
हरिद्वार पुलिस की मेजबानी में 1 से 3 दिसबंर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जनपद वाहिनी की बालीबाल की सोलह टीमों व सेपक टाकरा की दस टीमों के खिलाडि$यों ने प्रतिभाग किया जा रहा है। इस मौके अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

By admin