• Mon. Dec 1st, 2025

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान की चर्चा

Byadmin

Oct 29, 2025

देहरादून/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया।
बुधवार को यहां उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के भ्रमण पर हैं। अपने चिरकृपरिचित सरल और मिलनसार अंदाज में सीएम धामी ने प्रातः काल भ्रमण के दौरान आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सीमा पर तैनात देश के प्रहरी जवानों का हौसला बढ़ाया और स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लोगों से सरकार की विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। विशेष बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह का विशेष सुरक्षा तामझाम नहीं था मुख्यमंत्री धामी आम जनता के बीच आम नागरिक की तरह घुलतेकृमिलते नजर आए। उनके इस सहज व्यवहार ने स्थानीय लोगों के दिल जीत लिए।

By admin