हरिद्वार ( जतिन शर्मा )
सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर क्रीड़ा भारती उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार में प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का सम्मान किया गयाl
कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रांत सह मंत्री सोहन वीर राणा ने बताया की मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है।
मेजर ध्यान चंद तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे ( जिनमें 1928 का एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 का लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 का बर्लिन ओलम्पिक) है।
उनकी जन्मतिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रांत सह मंत्री सोहन वीर राणा, प्रांत युवा प्रमुख नरेंद्र गिरी, जिला हरिद्वार के खेल प्रमुख, केंद्रीय विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मनमोहन सिंह नेगी एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के क्रिकेट प्रशिक्षक उपस्थित रहे l
कार्यक्रम में 20 अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।