• Sat. Jun 7th, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

Byadmin

Aug 14, 2022

देहरादून ( जतिन शर्मा )

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मुनिकीरेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी व कैबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा झंडा वितरित किया, जिसके तहत लोगो मे अतुल्य साहस बना हुआ महसूस हुआ। आमजन का देश प्रेम और मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रति निष्ठावान जागरूक कदम उठाने वाले मंत्री कीडॉ प्रेमचंद अग्रवाल की  सभी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ।

“देश भर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल”

रविवार को मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। कहा कि देश भर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

“भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे : महेंद्र भट्ट”

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।

“यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है : सुबोध उनियाल”

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे जो भीड की संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही थी।

By admin