हरिद्वार ( जतिन शर्मा )
महानगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यपारियो को तिरंगा वितरित कर हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने की करी अपील।
सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अपने पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों को तिरंगा वितरित करते हुए हर घर हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की अपील की।
सेठी ने कहा कि देश भक्ति और अमर शहीदों को नमन करने का दिवस है स्वतंत्रता दिवस ओर इस बार इस खास मौके पर पूरा देश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है, जो गौरव का विषय है देश के प्रधानमंत्री की अपील पर इस बार जो विशेष पर्व 15 अगस्त के मौके पर मनाने की तैयारी पूरा देश कर रहा है उसमें व्यापारी भी तैयार है। इस पर्व को भव्य बनाने के लिए हरिद्वार में एक विशेष खुशी का माहौल है जिसमे पूरे शहर को निगम द्वारा सजाया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक दिन पर प्रधानमंत्री जी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हमेशा याद रखा जाएगा और भविष्य में हर वर्ष इस पावन पर्व को ऐसे ही मनाया जाएगा।
महानगर व्यापार मंडल हर वर्ष की तरह इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ भव्य उत्सव की तरह इस पर्व को मनाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल, सोनू सुखीजा, राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, धर्मपाल प्रजापति, एस एन तिवारी, राजेश शर्मा, अमित कमती , भूदेव शर्मा,आशीष अग्रवाल, सुभाष ठक्कर, दीपक मेहता, सचिन अग्रवाल, मनीष धीमान, राजू कुमार, रोहित भसीन, पीयूष कुमार, अनिल कुमार उपस्तिथ रहे।