• Sat. Jun 7th, 2025

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया

Byadmin

Aug 12, 2022

देहरादून ( जतिन शर्मा )

राजधानी देहरादून के थाना रायवाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड में दिनाँक 13 से 15 अगस्त 2022 तक आइए मिलकर फहराए ‘हर घर तिरंगा’ को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रसार प्रचार किया गया।
पुलिस विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग के पुरुष एवं महिला कर्मी और पुलिस प्रशासन के समर्थन में समाजसेवी राहुल अग्रवाल, उनके साथियों और बहुत से बच्चों ने पुलिस प्रशासन के साथ प्रोत्साहन रैली निकाली, जिसमें ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
क्षेत्रवासियों में पुलिस विभाग के कर्मचारियों और समाजसेवी राहुल अग्रवाल और क्षेत्रीय बच्चों को देखकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश बढ़ गया। जिसका क्षेत्रवासियों द्वारा खूब सराहना कर अभिनंदन किया गया।
समाजसेवी राहुल अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है । जिसके कारण प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले आह्वान का सभी ने स्वागत करते हुए अपने घरों पर तिरंगा लहरा रहे हैं और आज हर गांव, नगर भी पूरी तरह से तीरंगामय हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश हित में सराहनीय है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन और देश का हर नागरिक शुभकामनाओं का पात्र है।
हमारा तिरंगा देश की आन बान शान है। देशहीत सर्वोपरि है।
आवश्यकतानुसार थाना पर फ्लेक्सी के माध्यम से जनता को जागरूकता अभियान चलाया गया।
‘हर घर तिरंगा’ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में थाना रायवाला पुलिस द्वारा आने के बाद हाईवे पर फ्लेक्सी लगाकर तथा सरकारी वाहन से रिहायशी आबादी में लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। साथ ही लोगो के द्वारा भी बढ – चढकर हिसा लिया जा रहा है।

By admin