हरिद्वार ( जतिन शर्मा )
जनपद हरिद्वार के मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा० विशाल गर्ग ने संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किए जा रहे ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया।
मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा० विशाल गर्ग ने हमारे प्रत्येक अच्छे या बुरे आचरण से हमारा पूरा राष्ट्र प्रभावित होता है। क्रीड़ा और खेल के माध्यम से पवित्र विचारों से एक व्यक्ति को राष्ट्रवादी, स्वास्थ्यवर्धक व प्रगतिवादी बनाया जा सकता है।
खिलाड़ियों को तिरंगा ध्वज प्रदान कर सभी से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील
डा. विशाल गर्ग ने हरिद्वार स्थित संघ कार्यालय पर बैठक के दौरान खिलाड़ियों को तिरंगा ध्वज प्रदान कर सभी से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
इस अवसर पर डा० विशाल गर्ग ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन और कठिन परिश्रम से मुक्केबाजी खेल में हरिद्वार जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी खिलाड़ी आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाए और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
डा० विशाल गर्ग ने कहा कि खिलाड़ीयो से कहा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत में हर घर में तिरंगा फहराने से तात्पर्य है तिरंगे से अपना व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना है।
यह अभियान राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र-भक्ति के प्रति हम सभी भारतीयों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा भारत माता और भारतीयों की शान का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज एकता, समृद्धि और शान्ति का प्रतीक है तथा चरखा देश की प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। ध्वज के शीर्ष पर स्थित केसरी रंग ’साहस’ को दर्शाता है, मध्य में सफेद रंग ‘शांति और सच्चाई’ का प्रतिनिधित्व करता है एवं ध्वज के नीचे स्थित हरा रंग ‘भूमि की उर्वरता, वृद्धि और शुभ्रता’ का प्रतीक है। ध्वज में विद्यमान चरखे को 24 तीलियों से युक्त अशोक चक्र द्वारा प्रतिस्थापित किया गया। इसका उद्देश्य यह है कि गतिशीलता ही जीवन है। हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत होगी। आईये इसे उत्सव की तरह मनायें ।
कार्यक्रम में उपस्थित सुधीर जोशी संघ पदाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार की कई प्रतिभाएं मुक्केबाजी के खेल में अपनी प्रतिभा से उत्तराखण्ड राज्य का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं।
हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार मुक्केबाजी संघ से जुड़े सभी नियमित रूप से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
कठिन परिश्रम और लगन से सभी खिलाड़ी ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे।
बैठक में नवीन चैहान ( वरिष्ठ कोच हरिद्वार मुक्केबाजी वरिष्ठ कोच ), सुधीर जोशी, मयंक शर्मा आदि पदाधिकारियों के साथ साथ सिद्धार्थ, गौरव, अनिकेत, अंकुश, प्रिया जोशी, प्रीत जोशी, संगीत जोशी, आदित्य शर्मा आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।