• Fri. Feb 6th, 2026

पहाड़ी क्षेत्र में वाहन 100 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त

Byadmin

Aug 8, 2022

टिहरी गढ़वाल ( सौरभ कुमार )

तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रान्तर्गत रविवार देर सांय लगभग 6:45 बजे पोखरी-पसर मय क्यार्क पसरखेत मार्ग पर यूटिलिटी UK 09 CA 0047 सड़क से लगभग 100 मी नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे केवल चालक सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
मृतक का ब्योरा – चतर सिंह उम्र लगभग 59 वर्ष पुत्र मातबर सिंह, निवासी ग्राम पसरमय क्यार्क (डांडा) नामे तोक, तहसील नरेंद्रनगर।

By admin