• Fri. Feb 6th, 2026

तपती गर्मी में ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने वाली महिला होमगार्ड को 1100 रुपये नकद इनाम से पुरस्कृत : एसएसपी डॉ विपिन टाडा

Byadmin

Aug 6, 2022

सहारनपुर ( सचिन जोहरी )

एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने आज तपती गर्मी में अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने वाली महिला होमगार्ड चौराहे पर रुककर उन्हें शाबाशी देते हुए 1100 रुपये का नकद इनाम देकर उन्हें पुरस्कृत भी किया है।

एसएसपी डॉ विपिन टाटा द्वारा यह सम्मान राशि तपती गर्मी में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होने के कारण महिला होमगार्ड को स्वयं चौराहे पर रुक कर दी गई उन्होंने महिला होमगार्ड का हाथ जोड़कर अभिनंदन भी किया कहां कि आप जैसे कुशल कर्मियों पर पुलिस प्रशासन गर्व करता है।

एसएसपी के इस कार्य की सहारनपुर में प्रशंसा की जा रही है। एसएसपी डॉ विपिन टाटा द्वारा सम्मानित किए जाने पर महिला होमगार्ड स्वयं को बहुत ही खुश नसीब महसूस कर रही है।

By admin