• Fri. Feb 6th, 2026

खबर का असर : कुंभकर्णी नींद से जागा जल संस्थान , भरे पानी के सेम्पल – सुनील सेठी

Byadmin

Jul 6, 2022

हरिद्वार ( जतिन शर्मा )

“खबर का असर उत्तरी हरिद्वार में देखने को मिला – जल संस्थान के अधिकारियों ने उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी के कई इलाकों से अलग – अलग जगह से पानी के सेम्पल भरे “

सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि महानगर व्यापार मंडल की दूषित पानी की शिकायत प्रदर्शन के बाद आज सुबह से ही जल संस्थान के अधिकारियों ने उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी के कई इलाकों से अलग – अलग पानी के सेम्पल भरे एवं साफ सफाई का कार्य शुरू किया जिसमे कुछ टंकियों की सफाई का कार्य भी शुरू किया एवं दवाई डालने की बात अधिकारियों द्वारा बताई गई है । सेठी ने बताया कि पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें लगातार आ रही थी , जिसके कारण संक्रामक बीमारिया डायरिया फैल रहा था जिस पर एक सप्ताह में दो बार विभाग के खिलाफ साथियों सहित सड़को पर उतरकर विरोध जताया गया था जिस पर आज विभाग की नींद जगी ओर जगह जगह सेम्पल भरने शुरू किए गए लेकिन कम प्रेशर और कम सप्लाई की समस्या अभी भी बनी हुई है । अगर उस पर जल्द सुधार नही हुआ तो पुनः जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा ।

By admin