• Sat. Jun 7th, 2025

अखिलेश यादव के जन्मदिन को सपा ने मनाया एकता सौहार्द के रूप में

Byadmin

Jul 1, 2022

मुजफ्फरनगर ( सचिन जौहरी )

“सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी विधायक अनिल कुमार,चंदन चौहान ने बताया अखिलेश यादव को आधुनिक यूपी का का निर्माता”

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर आयोजित प्रोग्राम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान द्वारा किया गया । इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि देश और यूपी में फैले नफरत के माहौल की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी को आधुनिक विकास के साथ किसान मजदूर नौजवान के हितों के लिए योजनाओं से आगे बढ़ाया था जिसको भाजपा सरकार ने केवल सांप्रदायिक नफरत के हवाले कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए किसान मजदूर युवाओं की आवाज उठाने का आह्वान किया। सपा रालोद गठबंधन के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करते हुए जनता के बीच पहुंच कर सभी कार्यकर्ता पीड़ितों की आवाज़ उठाएं तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा को मजबूत करें।
मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने अपने संबोधन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यूपी के आधुनिक विकास का निर्माता बताते हुए कहा कि जहां सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास योजनाओं तथा आधुनिक पुलिस सुरक्षा आधुनिक चिकित्सा सहित किसानों मजदूरों युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए योजनाएं चलाकर यूपी को आधुनिक विकास के रास्ते पर चलाया वहीं भाजपा यूपी की जनता को विकास नौकरी तथा किसानों मजदूरों युवाओं की अनदेखी कर रही है। मीरापुर विधायक चंदन चौहान ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर मीरापुर क्षेत्र के भोकरहेड़ी में 400 मीटर से अधिक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की ।
कार्यक्रम को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, सोमपाल सिंह, असद पाशा, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी शौकत अंसारी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सत्यवीर प्रजापति सलीम मलिक, गोल्डी अहलावत, सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, डॉ नरेश विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया तथा उसके पश्चात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी ।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से हाजी इकबाल, शाहीन बेगम,सत्यवीर त्यागी सत्यदेव शर्मा,आशीष त्यागी, शमशेर मलिक, हाजी दिलशाद अंसारी, रोहन त्यागी, पंकज सैनी, जावेद सोल्जर, नवेद रंगरेज, नदीम राणा मुखिया, सागर कश्यप, सत्य पाल कश्यप,संजीव लांबा, नोशाद आलम, सावन कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र तेजीयान, पवन पाल, अनुराग पाल सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin