हरिद्वार ।। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर लगभग एक माह से बीमार चल रही थीं। “भारत रत्न” से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम को आयोजन नहीं किया जाता है। सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। लता मंगेतर के शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अतिम संस्कार में सलामी देंगे।
उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
“लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद”
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।
“देश में एक खालीपन छोड़ गई : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी”
मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।
“आजीवन स्वर और सुर की साधना : रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह”
‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। लताजी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों को सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है।उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
“संगीत जगत में अतुल्य योगदान : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह”
सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया।
संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है।
उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
“लता दीदी हम सभी के लिए प्रेरणा : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी”
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुँच कर स्वर कोकिल भारत रत्न लता मंगेशकर जी के अंतिम दर्शन किए। उनके परिवार को सांत्वना दी। लता दीदी हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति
“आज एक युग का अंत हो गया : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी”
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया । उन्होने कहा आज एक युग का अंत हो गया , लता जी हमारी पीढीयों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगीं ।
“देश के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न से सम्माानित गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
धामी ने यहां ट्विटर पर जारी अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी, ख्यातिलब्ध पार्श्व गायिका ”भारत रत्न” लता मंगेशकर जी के निधन की खबर से मन अत्यंत दुखी है। वे संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं और उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।’’